इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज हुआ संगीतकार डॉ दीपक मेहता का नाम

मोहयाल समाचार
Spread the love

नई दिल्ली ( 10 मई 2026) एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए राष्ट्रपति से सम्मानित, गान्धर्व म्युज़िक एकेडेमी के निदेशक संगीतकार डॉ दीपक मेहता का नाम प्रतिष्ठित भारत सरकार द्वारा रजिस्टर्ड इण्डिया बुक ऑफ रेकॉर्ड्स में एक “रिकॉर्ड होल्डर” के तौर पर दर्ज किया गया है। वह सम्पूर्ण भारत में इकलौते और पहले ऐसे संगीतकार हैं जिन्होंने भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी पर 12 गीत जो उन्होंने खुद लिखे,कंपोज़ किये,संगीत दिया,प्रोड्यूस एवं खुद ही गायें है।

यहां उल्लेख करना बहुत आवश्यक है कि वह केवल प्रधानमंत्री पर ही नहीं मोहयाल बिरादरी पर भी बहुचर्चित गीत “हम मोहयाल” लिखने,कंपोज़ करने,संगीत,प्रोड्यूस एवं गाने वाले मोहयाल बिरादरी के पहले शख्स है। आज ये गीत अंतराष्ट्रीय ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म्स जैसे Spotify, Apple Music, Jiosaawan, Amazon Music, Youtube Music, Qubuz,Facebook, Instagram पे विश्व मे गूंज रहा है।

मोहयाल मित्रम् परिवार की ओर से डाॅ दीपक बाली इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई भविष्य में अपने लक्ष्य की बुलंदियों पर पहुंचे शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *