रेड क्रॉस द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्य : बख्शी

मोहयाल समाचार
Spread the love

करनाल (9 भी 2026) लक्ष्य जनहित सोसायटी द्वार नूरमहल के सहयोग से नूरमहल के प्रांगण में वर्ल्ड रेडक्रॉस डे पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

नूरमहल के मेंटेनेंस डिपार्टमेंट हेड राजीव वर्मा ने बताया कि नूरमहल समय समय पर रक्तदान शिविर स्वास्थ्य शिविर ओर अन्य सेवा कार्य करता रहता है क्योंकि मानव सेवा ही सच्ची सेवा है इस विचार को हमारा पूरा स्टाफ चरित्रार्थ करता है।

लक्ष्य जनहित सोसायटी के फाउंडर दिनेश बक्शी ने कहा कि लक्ष्य जनहित सोसायटी पिछले काफी समय से नूरमहल के साथ मिलकर रक्तदान शिविर लगा रही है और यहां का पूरा स्टाफ बढ़ चढकर हिस्सा लेता है।दिनेश बक्शी ने कहा कि रेड क्रॉस पूरे वर्ल्ड में सेवा कर रही है और रक्तदान के साथ साथ दिव्यांग जनो की सहायतार्थ कई प्रोग्राम चलाती है इसके साथ स्वास्थ्य सेवाएं भी चलती है।दिनेश बक्शी ने जानकारी देते हुए बताया कि कैंप में 80 रक्तवीरो ने रक्तदान की इच्छा व्यक्त की और 65 रक्तवीरो व रक्तविरंगनाओ ने रक्तदान किया

इस रक्तदान शिविर में नूरमहल के जी एम ने रक्तदाताओं को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।

इस ब्लड कैंप में रक्त संचरण के लिए लक्ष्य चेरिटेबल ब्लड सेंटर का स्टाफ पहुंचा।

इस अवसर पर दिनेश बक्शी,हितेश गुप्ता,डॉक्टर जगबीर,सीमा,पूनम,विकास,तरुण,अरुण राजीव वर्मा ,विवेक, अलिफ लैला में जिन्न का किरदार निभाने वाले दयाला पहलवान ओर नूरमहल का स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *