करनाल (27फरवरी) लक्ष्य जनहित सोसाइटी के फाउंडर दिनेश बक्शी ने एक बार फिर से कल्पना चावला कॉलेज और अस्पताल में कैंसर पीड़ित सोनू को अपने प्लेटलेट्स दान किए। यह उनकी 86वीं प्लेटलेट्स दान थी। इससे पहले भी शनिवार को उन्होंने प्लेटलेट्स दान किए थे।
दिनेश बक्शी लगातार प्लेटलेट्स दान करते रहते हैं और उनका यह योगदान मानवता के लिए एक प्रेरणा है। इसके अलावा, उन्होंने 135 बार रक्तदान भी किया है। उनकी इस निस्वार्थ सेवा की सराहना की जानी चाहिए।