ऋषिकेश/हरिद्वार: मोहयाल समाज के युवाओं को एकजुट करने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने और साहसिक गतिविधियों के माध्यम से आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से मोहयाल यूथ कैंप 2026 का आयोजन 5 जून से 7 जून 2026 तक शिवपुरी, ऋषिकेश में किया जा रहा है। यह विशेष कैंप 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए आयोजित होगा।
कैंप के प्रथम दिन 5 जून को कैंप आने वालों अका मोहयाल आश्रम, हरिद्वार में पंजीकरण एवं आवास व्यवस्था की जाएगी। इसके पश्चात लंच, एडवेंचर गतिविधियों की प्रशासनिक ब्रीफिंग और परिचयात्मक संवाद का कार्यक्रम रखा गया है।
दूसरे दिन 6 जून को प्रतिभागियों को बसों द्वारा कैपिटलिन होटल, शिवपुरी ऋषिकेश ले जाया जाएगा, जहां रोमांचक रिवर राफ्टिंग सहित अन्य एडवेंचर गतिविधियों का आयोजन होगा। प्राकृतिक हरियाली और शांत वातावरण के बीच रात्रि विश्राम की व्यवस्था भी की गई है।
अंतिम दिन 7 जून को प्रतिभागी पुनः मोहयाल आश्रम, हरिद्वार लौटेंगे, जहां नाश्ते के उपरांत विदाई होगी।
इस कैंप का उद्देश्य युवाओं में आपसी भाईचारा, टीम भावना, नेतृत्व कौशल और मोहयाल बिरादरी (समुदाय) के प्रति जुड़ाव को मजबूत करना है। आयोजकों ने अधिक से अधिक युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
अधिक जानकारी के लिए श्री योगेश मेहता (वाइस प्रेसिडेंट, यूथ अफेयर्स) से संपर्क किया जा सकता है।
संपर्क नंबर:9968400800, 9811338000




