जम्मू: जे&के मोहयाल सभा, जम्मू द्वारा 3 मई 2026 को मोहयाल सरस्वती मंदिर परिसर में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में बिरादरी के बड़ी संख्या में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों ने भाग लेकर लाभ उठाया।
कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ एवं कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. सुशील शर्मा ने अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए मरीजों को मूल्यवान परामर्श दिया। उनके साथ लगभग 20 सदस्यीय चिकित्सा टीम ने भी सक्रिय सहयोग दिया। शिविर में निःशुल्क परामर्श, ईसीजी जांच, ब्लड शुगर टेस्ट तथा आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया।
सभा ने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी प्रयास निरंतर जारी रहेंगे, जिससे बिरादरी के स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा मिलेगा।
इस सफल आयोजन के लिए सभा ने बिरादरी के सभी सदस्यों, युवा टीम एवं लेडीज विंग का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी, जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम यादगार और सफल बन सका।
समाचार प्रस्तुति: एमएम बख्शी




