जालंधर: सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल की कक्षा 9वीं की होनहार छात्रा रिजुल मेहता, पुत्री हर्ष मेहता एवं नीरू मेहता तथा श्री कीर्ति मेहता एवं सुनीता मेहता की पौत्री, ने खेल जगत में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए CISCE जोनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर परिवार, स्कूल और समाज का नाम रोशन किया।
यह प्रतियोगिता 27 अप्रैल को हंसराज स्टेडियम में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न स्कूलों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। रिजुल ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, मेहनत और समर्पण से यह स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
रिजुल की इस सफलता पर परिवारजनों, स्कूल प्रबंधन और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनी है।



