स्वर्गीय परमानंद वैद की 61वीं बरसी पर श्रद्धांजलि, परिवार ने मोहयाल भवन निर्माण हेतु दिया सहयोग

मोहयाल समाचार श्रद्धांजलि
Spread the love

जालंधर: स्वर्गीय परमानंद वैद की 61वीं बरसी के अवसर पर उनके परिवारजनों ने श्रद्धा एवं सम्मान के साथ उनकी पावन स्मृति को नमन करते हुए मोहयाल भवन, जालंधर के निर्माण कार्य हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान किया।
डॉ. अनुज वैद, मनुज वैद, आरोन वैद एवं अमन वैद (यूएसए) ने अपने पूज्य दादा स्वर्गीय परमानंद वैद की पुण्य स्मृति को श्रद्धापूर्वक नमन किया। इसी अवसर पर अशोक वैद (यूएसए) ने अपने पिता स्वर्गीय बख्शी परमानंद वैद की स्मृति में मोहयाल भवन निर्माण कार्य के लिए ₹11,000 की सहयोग राशि विनोद बख्शी के माध्यम से भेजी।
जानकारी के अनुसार, मोहयाल नगर, जालंधर निवासी विनोद बख्शी ने अपने चाचा अशोक वैद को दूरभाष पर अवगत कराया था कि जालंधर मोहयाल सभा द्वारा मोहयाल भवन की दूसरी मंजिल पर नए कमरों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस सूचना से प्रेरित होकर वैद परिवार ने भवन निर्माण में सहयोग देने का निर्णय लिया।

उल्लेखनीय है कि अशोक वैद ने अपने जालंधर प्रवास के दौरान विनोद बख्शी के साथ मोहयाल भवन का दौरा किया था। भवन के विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने उस समय भी सभा को ₹11,000 की राशि भेंट की थी।
सहयोग राशि प्राप्त होने पर जालंधर मोहयाल सभा के प्रधान नंद लाल वैद ने वैद परिवार की श्रद्धा, सेवा भावना एवं समाज के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि पूर्वजों की स्मृति में समाजहित के लिए दिया गया यह योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।

(उपरोक्त चित्र में दाय से बाय वित्त सचिव अश्विनी मेहता, अशोक वैद (यूएसए) प्रधान नंद लाल वैद एवं वरिष्ठ सदस्य विनोद बख्शी)

प्रस्तुति: अशोक दत्ता सचिव जालंधर मोहयाल सभा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *