रक्त देश के लिए या जीवन बचाने में हो प्रयोग, सड़कों पर न बहाए खून : दिनेश बक्शी 

लक्ष्य जनहित सोसाइटी करनाल
Spread the love

करनाल : विगत दिनों लक्ष्य जनहित सोसाइटी के फाउंडर दिनेश बक्शी व ब्लड मेन व डबल सेंचुरियन रक्तवीर दिनेश बक्शी आज एक बार फिर एक बच्चे जिसको B+ रक्त की जरूरत है और बच्चा मुनक के अस्पताल में भर्ती है और सीरियस हैं दिनेश बक्शी ने केस की गंभीरता को देखते हुए खुद ही रक्तदान किया।

इससे पहले 14 अप्रैल को एक डायलिसिस के लिए मरीज को अर्धरात्रि में दिनेश बक्शी ने अपने प्लेटलेट्स दान किए थे जिससे मरीज का डायलिसिस का प्रोसेस शुरू हुआ।

दिनेश बक्शी ने कहा कि युवाओं को नशा छोड़ रक्तदान की ओर आना चाहिए नशा परिवार और नशा करने वाले का नाश करता है जबकि रक्तदान परिवार को मान,सम्मान व रक्तवीर को समय से पहले गंभीर बीमारी का पता चल जाता है और लोगों के दिलों में इज्जत,मान बढ़ता है।

दिनेश बक्शी की ये 139 वी रक्तदान की डोनेशन थी इसके साथ ही 106 बार प्लेटलेट्स दान करके टोटल 245 बार रक्तदान कर चुके है।रक्तदान से शरीर में किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती। ओर शरीर स्वस्थ रहता है।दिनेश बक्शी 3 बार रक्त सेवाओं के लिए महामहिम राज्यपाल के हाथों सम्मानित हो चुके है इसके साथ ही भारत के विभिन्न राज्यों में सम्मानित हो चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *