राजौरी जिले के जवाहर नगर, वार्ड नंबर 06 के होनहार छात्र अरिश बाली ने जम्मू-कश्मीर बोर्ड (JKBOSE) की 2026 की 10वीं कक्षा की परीक्षा में 96.6% अंक प्राप्त कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
अरिश, श्री कोशल बाली के सुपुत्र हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह शानदार उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता से पूरे इलाके में खुशी और गर्व का माहौल है।
परिवारजनों और शुभचिंतकों ने अरिश को इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। अरिश की इस उपलब्धि ने अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया है कि निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
यह सफलता न केवल अरिश के लिए, बल्कि पूरे राजौरी जिले के लिए गर्व का विषय बन गई है।
समाचार: मोहयाल मित्रम् के मित्र बालेश्वर बाली जम्मू



