वृंदावन (25 मार्च 2026)
मोहयाल आश्रम वृंदावन में उस समय गौरव और सम्मान का माहौल बन गया जब देश के प्रतिष्ठित पूर्व राज्यपाल श्री अतिफ मोहम्मद खान ने आश्रम का दौरा किया। उनके आगमन से पूरे मोहयाल समाज में खुशी और गर्व की भावना देखने को मिली।
इस अवसर पर मोहयाल आश्रम फरीदाबाद के अध्यक्ष श्री रमेश दत्ता ने श्री खान को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान श्री खान ने मोहयाल बिरादरी के प्रति अपनी प्रशंसा व्यक्त करते हुए समाज द्वारा राष्ट्र सेवा, साहस और बलिदान की परंपरा को सराहा।
इस दौरान श्री रमेश दत्ता ने मोहयाल समुदाय के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मोहयाल बिरादरी सदियों से वीरता, देशभक्ति और त्याग के लिए जानी जाती रही है। उन्होंने कहा कि समुदाय के पूर्वजों ने राष्ट्र की सेवा में अनेक महत्वपूर्ण योगदान दिए हैं, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोगों ने भी इसे मोहयाल समाज के लिए गर्व का क्षण बताया और कहा कि ऐसे आयोजन समाज की एकता और गौरव को और मजबूत करते हैं।

(वृंदावन स्थित मोहयाल आश्रम में पूर्व राज्यपाल श्री अतिफ मोहम्मद खान को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते हुए जीएमएस उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष मोहयाल सभा फरीदाबाद श्री रमेश दत्ता)
मोहयाल रत्न श्री पीके दत्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जीएमएस


