मोहयाल आश्रम वृंदावन में पूर्व राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का स्वागत, मोहयाल समाज की वीर परंपरा की सराहना

मोहयाल भवन मोहयाल समाचार
Spread the love

वृंदावन (25 मार्च 2026)
वृंदावन स्थित मोहयाल आश्रम में आज देश के प्रतिष्ठित पूर्व राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर मोहयाल समाज के प्रतिनिधियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान मोहयाल सभा फरीदाबाद के अध्यक्ष तथा जनरल मोहयाल सभा (GMS) के उपाध्यक्ष श्री रमेश दत्ता ने श्री खान को मोहयाल समाज की प्राचीन व गौरवशाली परंपरा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोहयाल समाज सदियों से देश सेवा, वीरता और विशेष रूप से रक्षा क्षेत्र में अपने साहसिक योगदान के लिए जाना जाता रहा है।
श्री आरिफ मोहम्मद खान ने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें मोहयाल समाज के इतिहास और परंपरा के प्रति हमेशा विशेष सम्मान रहा है। उन्होंने विशेष रूप से हुसैनी ब्राह्मणों के ऐतिहासिक योगदान का उल्लेख करते हुए इस समुदाय की वीरता और त्याग की सराहना की।
दौरे के अंत में श्री खान ने मोहयाल आश्रम की उत्कृष्ट व्यवस्था, आतिथ्य और स्वादिष्ट भोजन की भी प्रशंसा की तथा आश्रम प्रबंधन और स्टाफ का धन्यवाद किया।
समाचार प्रस्तुति: शुभम गुप्ता, सहप्रबंधक , मोहयाल आश्रम वृंदावन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *