करनाल(23 मार्च 2026) विगत दिनों लक्ष्य जनहित सोसाइटी की ओर से सेक्टर 13, पार्क नंबर 5 में “फ्री ट्री गार्ड” मुहिम चलाई गई, जिसके तहत ट्री गार्ड से बुरी तरह जख्मी हो चुके पेड़ों को काटकर उन्हें राहत दी गई।
सोसाइटी के फाउंडर चेयरमैन एवं मुहिम के प्रणेता दिनेश बक्शी ने बताया कि यह अभियान 1 जुलाई 2021 से लगातार जारी है। इसके साथ ही पेड़ों से पोस्टर, कील और पिन हटाने का कार्य भी किया जा रहा है। अब तक 2829 पेड़ों को इस पीड़ा से मुक्त किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि करनाल के अलावा नीलोखेड़ी, तरावड़ी, इंद्री, कुरुक्षेत्र और भिवानी में भी यह अभियान सफलतापूर्वक चलाया गया है। एडवोकेट राजेश शर्मा ने कहा कि लोगों के सहयोग से यह मुहिम निरंतर आगे बढ़ रही है और जब तक एक भी पेड़ ट्री गार्ड से प्रभावित रहेगा, अभियान जारी रहेगा।
सोसाइटी के पैटर्न निशिकांत मित्तल ने सहयोग करने वाले सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर दिनेश बक्शी, राजेश शर्मा, राजेश सिंगला, सचिन धवन सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।


