निस्वार्थ सेवा की मिसाल बनी लक्ष्य जनहित सोसाइटी

मोहयाल समाचार लक्ष्य जनहित सोसाइटी करनाल
Spread the love

करनाल (8 फरवरी 2026) :- लक्ष्य जनहित सोसाइटी ने एक बार फिर मानवता और करुणा की सजीव मिसाल पेश करते हुए आज एक जरूरतमंद व असहाय महिला की आंखों का सफल ऑपरेशन विर्क अस्पताल में प्रख्यात नेत्र चिकित्सक डॉ. रोहित सरदाना द्वारा करवाया। इस नेक कार्य का पूरा खर्च सोसाइटी के समर्पित सेवादारों ने स्वयं वहन किया।
इस पुण्य कार्य का श्रेय सोसाइटी के फाउंडर एवं सेवादार दिनेश बक्शी को जाता है, जिन्होंने ऑपरेशन की शुरुआत से लेकर पूर्ण सफलता तक पूरी जिम्मेदारी खुद संभाली और हर पल मरीज की देखरेख में लगे रहे। उनकी निस्वार्थ भावना और सेवा के प्रति समर्पण समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
लक्ष्य जनहित सोसाइटी की “बिना रुके, बिना थके सेवा में एक कदम” की सोच न केवल जरूरतमंदों को नई रोशनी दे रही है, बल्कि समाज में संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को भी मजबूत कर रही है। यह सेवा कार्य सिद्ध करता है कि सच्ची सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.