डारोली कलां में दत्ता जठेरे पूजन संपन्न, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

जठेरे मोहयाल समाचार
Spread the love

जालंधर: जालंधर-होशियारपुर मार्ग पर आदमपुर के समीप स्थित गांव डारोली कलां में दत्ता जाति का वार्षिक जठेरे पूजन चैत्र चौदस के अवसर पर 17 मार्च को बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे दत्ता परिवारजनों ने मंदिर में माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना की और जठेरों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से आईजी सीआरपीएफ श्री संदीप दत्ता अपने परिवार सहित उपस्थित हुए और हवन-पूजन व आरती में भाग लेकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
इस अवसर पर श्री एवं श्रीमती राजिंदर कुमार दत्ता, श्री एस.के. दत्ता (महासचिव, जालंधर मोहयाल सभा रजि.), श्रीमती वंदना दत्त, श्री शम्मी दत्त, हार्दिक दत्त तथा दत्ता स्वीट शॉप डारोली कलां परिवार के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सुबह साढ़े नौ बजे हवन-पूजन का आयोजन किया गया, जिसके उपरांत आरती संपन्न हुई। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं के लिए लंगर प्रसाद (भोजन) की विशेष व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने भाग लिया।
पूरा वातावरण भक्तिमय रहा और श्रद्धालुओं ने मिलकर इस पारंपरिक आयोजन को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.