होशियारपुर (गढ़शंकर) के अंतर्गत गांव नंगल खुर्द स्थित बाली जठेरे मंदिर, जिसे महा सती दादी मथुरा मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, में चैत्र चौदस (मंगलवार, 17 मार्च 2026) को जठेरे पूजन श्रद्धा और भक्ति भाव से संपन्न हुआ।
इस पावन अवसर पर मोहयाल ब्राह्मण जाति “बाली” के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने एकत्रित होकर अपने कुल देवताओं एवं पूर्वजों का स्मरण किया और समाधि स्थल पर नतमस्तक होकर सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम में जालंधर मोहयाल सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री जी.के. बाली तथा उपाध्यक्ष डॉ. एम.बी. बाली अपने परिवार सहित विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर तथा अन्य दूरदराज क्षेत्रों से भी बाली परिवारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रमुख रूप से श्री अंकुर बाली, कैप्टन के.सी. बाली, एस.के. बाली, एम.एल. बाली सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन प्रमुख सेवादार शशपिंद्र सिंह बाली की देखरेख में सुव्यवस्थित ढंग से किया गया।
प्रातःकाल श्रद्धापूर्वक ध्वजारोहण किया गया ।
जिसके पश्चात हवन-पूजन एवं आरती संपन्न हुई।
भजन मंडली द्वारा प्रस्तुत मधुर भजनों ने पूरे वातावरण को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।
अंत में श्रद्धालुओं ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया और पारिवारिक सुख-समृद्धि के साथ-साथ मोहयाल समुदाय की एकता एवं उन्नति के लिए प्रार्थना की।
समाचार: मोहयाल मित्रम्


