दिनेश बक्शी की सेवा, समाज को नई दिशा देने और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत

मोहयाल समाचार लक्ष्य जनहित सोसाइटी करनाल
Spread the love

करनाल, 15 मार्च : समाज सेवा और मानवता की मिसाल पेश करने वाले करनाल के प्रसिद्ध रक्तदाता दिनेश बक्शी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है।

उन्हें बिरसा मुंडा के नाम पर आयोजित बीर बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय रक्तदाता सम्मान समारोह 2026 में सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से उत्तर प्रदेश के सोनभद्रा जिले के दुद्धी में आयोजित किया गया। इस अवसर पर दिनेश बक्शी जो डबल सेंचुरियन ब्लड डोनर हैं, को मानवता की सेवा, समाज के प्रति जिम्मेदारी तथा रक्तदान जैसे जीवनदायी कार्यों में उनके निरंतर, निस्वार्थ और प्रेरणादायी योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान दिनेश बक्शी की सेवा भावना समाज को नई दिशा देने और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न राज्यों से आए रक्तदाताओं और समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गया।
गौरतलब है कि दिनेश बक्शी लंबे समय से रक्तदान अभियान से जुड़े हुए हैं और अनेक जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए लगातार रक्तदान करते रहे हैं। उनके इस सराहनीय कार्य के लिए उन्हें पहले भी कई सामाजिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। इस मौके पर बड़ी संख्या में समाजसेवी और रक्तदाता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.