युवा कलाकार पराक्रम मेहता ने रॉक डांस “गैंग गैंग” में डांस और सिंगिंग से बिखेरा जलवा

मोहयाल समाचार
Spread the love

नई दिल्ली (16 मार्च 2026) : युवा प्रतिभा पराक्रम मेहता इन दिनों अपने शानदार डांस प्रदर्शन को लेकर चर्चा में हैं। बी.कॉम और डिजिटल मार्केटिंग में शिक्षित पराक्रम मेहता बचपन से ही कला और मंचीय प्रस्तुतियों के प्रति गहरी रुचि रखते हैं। स्कूल के दिनों से ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में वे डांस परफॉर्मेंस देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते रहे हैं।
छोटे-छोटे मंचों से शुरू हुआ उनका यह सफर अब नए मुकाम तक पहुंच रहा है।

हाल ही में रिलीज़ हुए रॉक सॉन्ग “गैंग गैंग” के म्यूजिक वीडियो में पराक्रम मेहता ने अपनी दमदार डांस और सिंगिंग परफॉर्मेंस से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है। उनकी ऊर्जा और स्टाइल को काफी सराहा जा रहा है। इस शानदार प्रस्तुति में साहिब और हैरी गिल ने विशेष भूमिका निभाई। इस वीडियो को अधिक से अधिक अपने मित्रों को फारवर्ड करें।
पराक्रम मेहता, श्री हरिओम मेहता के पोत्र हैं, जो मोहयाल भवन, इंद्रपुरी में मैनेजर के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। परिवार और समाज को भी पराक्रम की इस उपलब्धि पर गर्व है।
युवा कलाकार पराक्रम मेहता का कहना है कि वे आगे भी अपनी कला को निखारते हुए बड़े मंचों पर देश का नाम रोशन करने का प्रयास करेंगे।

प्रस्तुति: अशोक दत्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published.