आईएएस निधि छिब्बर : प्रशासनिक सेवा में दृढ़ता और सफलता की पहचान

मोहयाल समाचार
Spread the love

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ कैडर की 1994 बैच की आईएएस अधिकारी निधि छिब्बर वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर नीति आयोग में सलाहकार के पद पर कार्यरत हैं। वे मूलतः हरियाणा की रहने वाली हैं और उनका जन्म 24 जून 1969 को हुआ। उन्होंने एमए (इतिहास), एलएलबी तथा इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स में पीजी डिप्लोमा किया है।
निधि छिब्बर ने 4 सितंबर 1994 को आईएएस सेवा ज्वॉइन की। छत्तीसगढ़ में वे जांजगीर–चांपा की कलेक्टर, सामान्य प्रशासन विभाग की सचिव और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहीं। वर्ष 2017 में वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गईं और रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव रहीं। इसके बाद भारी उद्योग मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव तथा 13 मई 2022 को सीबीएसई की अध्यक्ष भी रहीं।
मार्च 2024 में उन्हें नीति आयोग का सलाहकार नियुक्त किया गया। उनके जीवनसाथी श्री विकासशील भी 1994 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में एशियन डेवलपमेंट बैंक में कार्यकारी निदेशक हैं।
निधि छिब्बर का प्रशासनिक सफर साहस, योग्यता और समर्पण का प्रेरक उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.