मोहयाल सभा (वेस्ट ज़ोन) की बैठक सम्पन्न, बिरादरी हित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

मोह्याल सभा वेस्ट ज़ोन- नयी दिल्ली
Spread the love

नई दिल्ली:- मोहयाल सभा (वेस्ट ज़ोन) की एक महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 22 फ़रवरी, 2026 को श्री आर. के. वैद जी के निवास स्थान पर आयोजित की गई। बैठक अनुशासित एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें बिरादरी से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने समुदाय की एकता, विकास एवं भविष्य की दिशा को लेकर अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए। इन सुझावों के आधार पर बिरादरी के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए।
बैठक के समापन अवसर पर सभा के अध्यक्ष श्री के. जी. मोहन ने सभी सदस्यों का बहुमूल्य समय देने एवं सक्रिय सहभागिता के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सदस्यों की सहभागिता और सकारात्मक सोच ही सभा को सशक्त बनाने का आधार है।
अध्यक्ष श्री के. जी. मोहन ने बैठक के सफल आयोजन के लिए अपनी तथा सभा की ओर से श्री आर. के. वैद जी एवं उनकी पुत्रवधू श्रीमती वंदना वैद जी का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा की गई उत्तम व्यवस्थाएं एवं स्नेहपूर्ण आतिथ्य सत्कार का आभार व्यक्त किया।
इस प्रकार की बैठकों से बिरादरी में एकता और भाईचारे मजबूत होता है।

चंद्र शेखर छिब्बर: महासचिव, मोहयाल सभा (वेस्ट ज़ोन)

Leave a Reply

Your email address will not be published.