सौहार्द और संगठनात्मक मजबूती का संदेश देती जालंधर मोहयाल सभा की एजीएम

जालंधर मोहयाल सभा मोहयाल समाचार
Spread the love

जालंधर मोहयाल सभा की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) दिनांक 22 फरवरी को श्री नंद लाल वैद की अध्यक्षता में भाई मतिदास मोहयाल भवन में सौहार्दपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुई। बैठक का संचालन सभा के सचिव अशोक दत्ता ने किया।
बैठक का शुभारंभ मोहयाल प्रार्थना के साथ  हुआ। महिला विंग की सक्रिय सदस्य श्रीमती प्रवीण दत्ता, विशाखा दत्ता एवं बरखा बाली द्वारा पढ़ा गया। इसके उपरांत हाल ही में प्रभु चरणों में विलीन हुए स्वर्गीय श्री रोहित मोहन “मौंटू” (पुत्र स्वर्गीय श्री बलदेव मित्तर) तथा स्वर्गीय श्री बलजीत दत्ता (पुत्र स्वर्गीय श्री ओम प्रकाश दत्ता) को दो मिनट का मौन रखकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


सभा की मासिक परंपरा के अंतर्गत “बेस्ट व्हाट्सएप यूज़र ऑफ द मंथ” का सम्मान इस बार श्री अनिल बाली (रिटायर्ड एक्सईएन) को प्रदान किया गया। उन्हें यह सम्मान सभा के उपाध्यक्ष श्री विजय छिब्बर द्वारा बैज लगाकर दिया गया।


इसके अतिरिक्त, लोहड़ी धीयां दी समारोह में उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाली वानिका बाली को प्रधान श्री नंद लाल वैद तथा महिला विंग की सदस्य श्रीमती प्रवीण दत्ता एवं विशाखा दत्ता द्वारा पुरस्कृत किया गया।
सत्र के दौरान वित्त सचिव श्री अश्विनी मेहता ने वर्ष 2024-25 की बैलेंस शीट प्रस्तुत की। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बार बैलेंस शीट प्रस्तुत करने में कुछ विलंब हुआ, जिसका कारण सभा के सीए का विशेष कार्यों में व्यस्त रहना रहा, किंतु भविष्य में ऐसी देरी नहीं होगी। उन्होंने विस्तार से लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए सदस्यों को किसी भी प्रकार की आपत्ति या अवलोकन हेतु आमंत्रित किया। उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से बैलेंस शीट को पारित किया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रधान श्री नंद लाल वैद ने कहा कि सभा निरंतर अपने फंड को सुदृढ़ कर रही है तथा मोहयाल विधवा वेलफेयर फंड में भी उल्लेखनीय प्रगति हो रही है। महिला विंग और सभा द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित कार्यक्रम अत्यंत सफल रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में महिला विंग द्वारा प्रस्तावित हर कार्यक्रम को सभा की ओर से पूर्ण सहयोग मिलेगा।
बैठक का समापन धन्यवाद प्रस्ताव के साथ किया गया, जिसके पश्चात सभी सदस्यों ने मिलकर जलपान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *