भेरा मेंढर, 17 फरवरी 2026
जेकेएपी 6वीं बटालियन द्वारा आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार प्रमुख व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम गर्व और उत्साह के माहौल में सम्पन्न हुआ।
सम्मानित किए गए मोहयालों में:
मोहयाल सभा के प्रधान श्री विनोद दत्ता को उनकी सामाजिक सेवाओं एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
प्रेस क्लब मेंढर के श्री सुभाष बाली को बेस्ट रिपोर्टर के रूप में सम्मान प्रदान किया गया।
मेंढर क्लब की ओर से खेलते हुए श्री शुभम दत्ता को बेस्ट खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया।
एएसआई श्री संजीव बाली जी को कार्यक्रम में बेहतरीन संचालन के लिए बेस्ट एंकर से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने सभी सम्मानित प्रतिभाओं को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को प्रेरित करने और समाज में सकारात्मक ऊर्जा फैलाने का कार्य करते हैं।
यह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को मंच पर सम्मानित किया।
समाचार प्रस्तुति: विनोद दत्ता,मेंढर


