डॉ.आशीष बाली ने नेशनल मास्टर गेम्स में “लाॅन टेनिस का स्वर्ण पदक जीता”

मोहयाल सभा पूंछ (मेंढर) मोहयाल समाचार
Spread the love

जम्मू :- 28 जनवरी 2026 को पुणे महाराष्ट्र में आयोजित “नेशनल मास्टर्स गेम्स 2026” में जम्मू-कश्मीर के लिए गर्व का क्षण सामने आया, जब मेंढर निवासी श्री विजय कुमार बाली के पुत्र डॉ. आशीष बाली ने 30+ ओपन कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
जम्मू-कश्मीर लॉन टेनिस एसोसिएशन (JKLTA) के तत्वावधान में प्रस्तुत इस उपलब्धि ने राज्य के खेल जगत में नई ऊर्जा भर दी है। डॉ. आशीष बाली की यह जीत न केवल उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का प्रमाण है, बल्कि प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनी है।
टूर्नामेंट के दौरान डॉ. बाली ने अपने अनुभव और उत्कृष्ट तकनीक का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कठिन मुकाबलों में प्रतिद्वंद्वियों को मात दी। उनकी इस सफलता पर खेल प्रेमियों, प्रशिक्षकों और संघ के पदाधिकारियों ने हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
यह स्वर्ण पदक डॉ आशीष बाली को एम.ए.एम स्टेडियम, जम्मू में आयोजित भव्य समारोह में आईजीपी जम्मू द्वारा प्रदान किया गया। डॉ.आशीष बाली को मिला स्वर्ण पदक – जम्मू-कश्मीर के टेनिस इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ता है। वहीं डॉ बाली की उपलब्धि मोहयाल समुदाय को गौरवान्वित करतीं हैं।

समाचार प्रस्तुति: मोहयाल मित्रम् के मित्र इंजिनियर पुनीत दत्ता द्राबा जिला पुंछ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.