मोहयाल जाति “लौ” जठेरे पूजन : गांव चानथू ब्राह्मणा में 18 मार्च को होगा

जठेरे मोहयाल समाचार
Spread the love

समाचार:(8 मार्च 2026)
होशियारपुर जिले के गांव चानथू ब्राह्मणा में  मोहयाल जाति “लौ” गौत्र वशिष्ठ द्वारा जठेरे पूजन का पावन आयोजन किया जा रहा है।

इस धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत 17 मार्च 2026, मंगलवार को शाम 4 बजे झंडा रस्म के साथ होगी।
इसके पश्चात 18 मार्च 2026, बुधवार को सुबह ठीक 9 बजे विधि-विधान के साथ हवन पूजन किया जाएगा। हवन के उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए अटूट लंगर का आयोजन भी किया गया है।
आयोजकों की ओर से सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया है कि वे अपने परिवार सहित इस पावन अवसर पर पहुंचकर बाबा रंगू जी और सती माता का आशीर्वाद प्राप्त करें।
कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए श्री पवन कुमार मेहता से संपर्क किया जा सकता है।
संपर्क नंबर: 9815117473

Leave a Reply

Your email address will not be published.