देहरादून:- प्रेमनगर मोहयाल सभा की मासिक बैठक दिनांक 25 जनवरी 2026 को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक का आयोजन सभा के सचिव (वित्त) श्री राजेश बाली के निवास पर किया गया, जिसकी अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष श्री डी.एन. दत्ता ने की।
बैठक का शुभारंभ मोहयाल प्रार्थना से हुआ, जिसे सचिव श्रीमती संतोष बाली ने संपन्न कराया। अध्यक्ष महोदय ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए सभी को गणतंत्र दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
मीटिंग में पिछली बैठक (28 दिसंबर 2025) की कार्यवाही को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष ने जानकारी दी जनरल मोहयाल सभा से मान्यता प्राप्त मोहयाल सभाओं के अध्यक्ष एवं सचिवों की महत्वपूर्ण बैठक 06 से 08 मार्च 2026 तक मोहयाल आश्रम, हरिद्वार में आयोजित की जाएगी।
बैठक में सभा के पदाधिकारियों के बदलावों पर भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। सभा के संस्थापक सदस्य एवं संरक्षक श्री जे.एस. दत्ता ने सदन को अवगत कराया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री मनमोहन बाली ने स्वास्थ्य कारणों से अपने पद से मुक्त होने की इच्छा व्यक्त की है। उनके सम्मानजनक निर्णय का आदर करते हुए श्री हर्षबीर एस. मेहता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा श्री रिपुदमन बाली को उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
अध्यक्ष महोदय ने सभा के व्हाट्सएप समूह के सकारात्मक एवं उद्देश्यपूर्ण उपयोग पर बल दिया। इस दौरान सक्रिय सदस्य श्री चेतन बाली ने युवाओं की भागीदारी को सशक्त बनाने की आवश्यकता पर अपने विचार रखे, जिसे सदन ने सराहना के साथ स्वीकार किया।
बैठक में यह जानकारी भी साझा की गई कि 15 फरवरी को श्री चेतन बाली एवं सभा की सचिव श्रीमती संतोष बाली की विवाह वर्षगांठ है, जिस पर सभी सदस्यों ने शुभकामनाएं दीं।बैठक का समापन अध्यक्ष महोदय एवं मेज़बान श्रीमती एवं श्री राजेश बाली, सचिव (वित्त) को गर्म चाय, नाश्ता एवं भोजन हेतु धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
अगली मासिक बैठक अध्यक्ष श्री डी.एन. दत्ता के निवास, किशन नगर, देहरादून में आयोजित की जाएगी।
श्री डी.एन. दत्ता , अध्यक्ष, संपर्क नंबर: 8279878962
श्रीमती संतोष बाली,सचिव, संपर्क नंबर: 7906254156


