गणतंत्र दिवस पर सुरनकोट के एसडीएम द्वारा द्राबा, पूंछ निवासी श्री पुनीत दत्ता, सहायक अभियंता (AE), जेपीडीसीएल को जनहित में किए गए उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
श्री दत्ता ने अपने कार्यक्षेत्र में रहते हुए आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान, निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा सेवा भावना के साथ कर्तव्यों का निर्वहन कर प्रशासन और नागरिकों का विश्वास जीता है।
एसडीएम सुरनकोट ने इस अवसर पर कहा कि श्री पुनीत दत्ता की कार्यशैली, समर्पण और जिम्मेदारी भाव अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने भी उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मोहयाल मित्रम् परिवार की ओर से एई पुनीत दत्ता को बधाई


