नई दिल्ली :- गान्धर्व संगीत अकादमी के निदेशक तथा माननीय राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात संगीतकार डॉ दीपक मेहता को भारत के 77वें गणतंत्र दिवस, 26 जनवरी 2026, के अवसर पर “विराट हिन्दू सम्मेलन” के अंतर्गत “हिन्दू गौरव सम्मान” से अलंकृत किया गया।
यह सम्मान उन्हें संगीत के माध्यम से सनातन हिन्दू धर्म के प्रचार-प्रसार में दिए गए उनके उत्कृष्ट एवं सतत योगदान के लिए प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन गुरु तेग बहादुर एन्क्लेव, पॉकेट-एफ, दिल्ली में स्थित रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा किया गया, जहाँ डॉ दीपक मेहता निवासी हैं।
सम्मान समारोह में रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री महेश चंद्र शर्मा ने डॉ दीपक मेहता को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर डॉ दीपक मेहता ने समस्त एसोसिएशन का तहे-दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनकी संगीत साधना को समाज और संस्कृति के प्रति और अधिक समर्पित करने की प्रेरणा देगा।
समारोह में उपस्थित गणमान्यजनों ने डॉ दीपक मेहता के संगीत, साधना और सांस्कृतिक योगदान की मुक्त कंठ से सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समाचार प्रस्तुति: मोहयाल मित्रम्


