68वीं नेशनल हैंडबॉल चैपियनशिप में : आर्यमन बाली का शानदार प्रदर्शन

चमकते मोहयाल सितारे मोहयाल समाचार
Spread the love

जालंधर (13 फरवरी) : विगत दिनों 68वीं नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप में पंजाब की टीम ने गोल्ड मेडल जीता, जिसमें स्पोर्ट्स स्कूल के हैंडबॉल कोचिंग सेंटर के खिलाड़ी आर्यमन बाली ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। आर्यमन बाली पुलिस डीएवी स्कूल के कक्षा बारहवीं के प्रतिभाशाली विद्यार्थी हैं और उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से टीम को गोल्ड मेडल दिलाया।

आर्यमन बाली के अलावा, पुलिस डीएवी स्कूल के एक अन्य खिलाड़ी नमन भी इस टीम का हिस्सा थे। आर्यमन बाली पुत्र पुष्प बाली को समय-समय पर मोहयाल समुदाय की ओर से प्रोत्साहित किया जाता है, जो उनकी प्रतिभा और मेहनत को पहचानता है। (श्रीमती एवं श्री पवन बाली पूर्व सदस्य जीएमएस मैनेजिंग कमेटी आर्यमन को संमानित करतें हुई )

जालंधर मोहयाल सभा ने आर्यमन बाली को उनकी उपलब्धि के लिए पुरस्कृत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। यह सम्मान न केवल आर्यमन बाली के लिए, बल्कि उनके परिवार और स्कूल के लिए भी गर्व का क्षण है।

आर्यमन बाली की हैंडबॉल में उपलब्धियाँ:

क्र. सं. तिथि प्रतियोगिता वर्ष विवरण प्रमाण पत्र क्र. सं. स्थान
1. 11.12.2024 से 17.12.2024 68वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल 2024-25, लुधियाना, पंजाब (अंडर-19, राष्ट्रीय स्तर) 360-10747-110758 स्वर्ण पदक
2. 04.11.2023 से 09.11.2023 67वीं पंजाब राज्य अंतर-जिला स्कूल खेल 2023-24, बठिंडा, पंजाब (अंडर-19, राज्य स्तर) 815 कांस्य पदक
3. 18.10.2023 से 22.10.2023 खेड़ान वतन पंजाब दीयां-2023, जलंधर, पंजाब (अंडर-17, राज्य स्तर) 000405 कांस्य पदक
4. 26.09.2023 से 05.10.2023 खेड़ान वतन पंजाब दीयां-2023, पश्चिम-2, जलंधर, पंजाब (अंडर-17, जिला स्तर) 0576 स्वर्ण पदक
5. 06.06.2023 से 12.06.2023 66वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल 2022-23, दिल्ली (अंडर-19, राष्ट्रीय स्तर) 3358 भागीदारी
6. 27.03.2023 से 31.03.2023 37वीं सब-जूनियर (बॉयज) राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियनशिप, गुवाहाटी, असम (राष्ट्रीय स्तर) 468 भागीदारी
7. 23.12.2022 से 25.12.2022 अंतर-स्कूल खेल प्रतियोगिता 2022-23, हेहल, रांची, झारखंड (अंडर-19, राष्ट्रीय स्तर) 0711 कांस्य पदक
8. 15.10.2022 से 22.10.2022 खेड़ान वतन पंजाब दीयां-2022, जलंधर (अंडर-17, राज्य स्तर) 02025

Leave a Reply

Your email address will not be published.