होशियारपुर मोहयाल सभा द्वारा आयोजित ” परिवार मिलन” एकता और गौरव का भव्य समारोह

मोहयाल सभा होशियारपुर मोहयाल समाचार
Spread the love

होशियारपुर ( 28 जनवरी 2026) – मोहयाल सभा होशियारपुर (रजि.) की ओर से 24 जनवरी, दिन शनिवार को न्यू कॉलोनी, ऊना रोड स्थित मोहयाल भवन में “परिवार मिलन” समारोह का भव्य आयोजन  किया गया। प्रधान मनोज कुमार की अध्यक्षता में आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में मोहयाल समाज की एकता, परंपरा और भाईचारे की अनुपम झलक देखने को मिली। सभा के पूर्व प्रधान श्री शाम सुन्दर दत्ता एवं चन्द्र कांत दत्ता विशेष रूप से उपस्थित रहें।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मोहयाल ध्वजारोहण एवं मोहयाल प्रार्थना के साथ हुआ। इसके उपरांत चाय एवं अल्पाहार के साथ बैठक प्रारंभ हुई। मंच का कुशल संचालन श्री शपिन्द्र मेहता ने किया।

समारोह के मुख्य अतिथि मोहयाल रत्न श्री पी.के. दत्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जनरल मोहयाल सभा (समुदाय की सर्वोच्च संस्था) तथा विशेष अतिथि श्री राज कुमार बख्शी महासचिव अमृतसर एवं पीआरओ जीएमएस । दोनों अतिथियों का “जय मोहयाल” के उद्घोष के साथ पुष्प मालाएं पहनाकर बड़ी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

अपने संबोधन में श्री दिनेश दत्ता एवं श्री अश्विनी दत्ता ने मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि के प्रति सभा की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया। महासचिव श्री विजेयंत बाली ने उपस्थित सभी मोहयाल भाई-बहनों का स्वागत करते हुए कहा कि यह परिवार मिलन समाज की एकता और आपसी सौहार्द का सशक्त उदाहरण है।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज का दिन होशियारपुर के मोहयाल परिवारजनों के लिए अत्यंत सौभाग्यशाली है। अपने व्यस्त कार्यक्रम में से समय निकालकर श्री पी.के. दत्ता का उपस्थित होना हम सभी के लिए गौरव की बात है। सभा की ओर से श्री पीके दत्ता एवं श्री राजकुमार बख्शी का हृदय से कृतज्ञता व्यक्त करता हूं।

इस अवसर पर मोहयाल सभा होशियारपुर की ओर से श्री पी.के. दत्ता एवं श्री राज कुमार बख्शी को पगड़ी, शाल एवं स्मृति-चिन्ह के रूप में समृद्धि और विघ्नहर्ता भगवान श्री गणपति जी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। दोनों अतिथियों ने सभा एवं समस्त उपस्थित मोहयालजनों का आभार व्यक्त करते हुए समाज के उत्थान हेतु निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी भाई-बहनों ने आपसी स्नेह और आत्मीयता के साथ प्रीतिभोज (दोपहर के भोजन) का आनंद लिया।
इस सफल आयोजन में श्री शशपिन्द्र बाली, श्री एच.के. बख्शी, श्री दिनेश दत्ता, श्री पवन मेहता, श्री अरविंद मेहता, श्री अश्विनी दत्ता, श्री वरिन्द्र वैद, श्री जगमोहन मेहता, श्री अजय मेहता, श्री ओ.पी. मेहता, श्री शौर्य बख्शी सहित श्रीमती अनीता दत्ता, श्रीमती निर्मल बख्शी, श्रीमती एकता बाली एवं अनेक गणमान्य मोहयालजन उपस्थित रहे।

समाचार:मोहयाल मित्रम्

Leave a Reply

Your email address will not be published.