मासिक बैठक मोहयाल सभा – होशियारपुर

मोहयाल सभा होशियारपुर मोहयाल समाचार
Spread the love

मोहयाल सभा होशियारपुर की मासिक बैठक उपप्रधान दिनेश दत्ता की अध्यक्षता में मोहयाल भवन ऊना रोड, न्यू बैंक काँलोनी में संपन्न हुई।
बैठक में स्वर्गीय दिवाकर दत्त की आत्मिक शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए पांच बार गायत्री मंत्र का पाठ किया गया ।उनके सुपुत्र अरविंद मैहता की ओर से मोहयाल सभा को ₹1100/- की धनराशि भेंट की।
दिनेश दत्ता ने बताया प्रधान श्याम सुंदर दत्ता अमेरिका गए हुए हैं उनकी अनुपस्थिति में मनोज दत्ता को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया जाए इस प्रस्ताव का सभी सदस्यों ने अनुमोदन कर दिया।
सभा के कोषाध्यक्ष पवन मैहता ने वर्ष 2021-22 का लेखा जोखा उपस्थित सदस्यों के सामने प्रस्तुत किया। जिसको सभी सदस्यों ने पास कर दिया एवं नए वर्ष का लेखा जोखा लिखने को कहा गया।
बैठक में शशपिन्द्र बाली,दिनेश दत्ता, वरिंदर दत्त वैद,विजेयंत बाली , एच.के.बक्शी, मनोज दत्ता एवं जगमोहन मैहता ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

मनोज दत्ता    कार्यवाहक अध्यक्ष                                                                         विजेता बाली    महासचिव

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.