नई दिल्ली।
अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त गायक व संगीतकार दीपक मेहता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर एक विशेष वीडियो गीत जारी किया है। गान्धर्व म्यूजिक एकैडमी के निदेशक और महामहिम राष्ट्रपति से सम्मानित मेहता ने यह गीत स्वयं लिखा, संगीतबद्ध किया, गाया और प्रोड्यूस भी किया है।
गीत में बीते 11 वर्षों की उपलब्धियों को संगीत के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। इसमें विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत और सशक्त भारत की झलक साफ तौर पर दिखाई देती है। ब्रह्मोस मिसाइल से लेकर कोरोना काल में भारत द्वारा स्वदेशी वैक्सीन निर्माण और उन्हें अन्य देशों को भेजकर विश्व बंधुत्व की भावना को साकार करने की कहानी भी गीत में समाहित है।
यह देशभक्ति और उपलब्धियों से ओतप्रोत गीत प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और नेतृत्व को एक संगीतमय गीत समर्पित हैं।
मोहयाल मित्रम्