वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड 2024 से सम्मानित : दिनेश बक्शी

मोहयाल समाचार
Spread the love

लक्ष्य जनहित सोसाइटी के फाउंडर दिनेश बक्शी एक बार फिर हुए सम्मानित उन्हे ये सम्मान उनकी रक्त सेवा वा पर्यावरण के लिए किए जा रहे कार्यों को देखते हुए दिया गया ।वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस, इंग्लैंड का सम्मान समारोह मुंबई में आयोजित हुआ, जिसमें 7 देशों के प्रतिनिधि सहित बॉलीवुड हस्तियां और प्रमुख समाजसेवी शामिल हुए
60 उत्कृष्ट व्यक्तियों और संगठनों को एमिनेंस एक्सीलेंस अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया जिसने से करनाल से लक्ष्य जनहित सोसाइटी के फाउंडर दिनेश बक्शी भी शामिल हुए।

मुंबई: वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस, इंग्लैंड ने 1 दिसंबर 2024 को मुंबई के फेयरफील्ड बाय मैरियट में ‘एमिनेंस एक्सीलेंस अवार्ड 2024’ की सफलतापूर्वक मेजबानी की। यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम उत्कृष्टता का उत्सव था, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। जिन्होंने समाज में असाधारण योगदान दिया है। पुरस्कार समारोह में 7 देशों के प्रतिनिधियों सहित] प्रसिद्ध बॉलीवुड हस्तियाँ, एवं भारत के विभिन्न राज्यों से प्रभावशाली हस्तियाँ और सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिज एक्सीलेंसी प्रोफेसर डॉ. मधु कृष्ण थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *