मैहता रूपेश वैद जी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में एक लंबा और सम्मानजनक सफर तय किया है। पांच साल की उम्र में स्वयंसेवक के रूप में शुरुआत करने वाले रूपेश जी ने 25 वर्षों से अधिक समय तक संघ के प्रचारक के रूप में कार्य किया है।
उन्होंने राम जन्मभूमि आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया और जम्मू-कश्मीर तथा लेह प्रांत में प्रचारक के रूप में अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। अब उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिस पर मोहयाल समुदाय को गर्व है।
रूपेश जी का परिवार मूल रूप से जिला झेलम की तहसील दादन खान से है, लेकिन विभाजन के बाद वे यमुनानगर में बस गए। उनके भाई मैहता संजय वैद एक सफल जमींदार हैं और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं, साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हुए हैं और मोहयाल सभा के सक्रिय सदस्य हैं।
मोहयाल सभा यमुनानगर रूपेश जी की इस उपलब्धि पर गर्व करती है और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती है।
समाचार: पवन दत्ता, यमुनानगर, हरियाणा