डॉ.नीना छिब्बर को मिला : लघुकथा विधा में अखिल भारतीय चेतना साहित्य सम्मान

भोपाल ( 23 जून 2026)  साहित्य जगत के लिए गौरवपूर्ण क्षण तब आया जब प्रतिष्ठित साहित्यकार डॉ. नीना छिब्बर को उनकी चर्चित लघुकथा कृति ‘सतोलिया’ के लिए अखिल भारतीय साहित्य चेतना सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें चेतना मध्यप्रदेश सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं पर्यावरण संस्था, गाडरवारा के 18वें वार्षिक अधिवेशन में प्रदान […]

Continue Reading

पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान पर राजेश बाली सम्मानित

देहरादून (23जून2026) गत दिवस मोहयाल सभा प्रेमनगर, देहरादून के वित्त सचिव एवं क्लीन एंड ग्रीन एनवायरनमेंट समिति के सक्रिय सदस्य श्री राजेश बाली को पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय हिन्दी मासिक समाचार पत्र “पछवादून विकास” के पत्रकारिता के 20 वर्ष पूर्ण होने के […]

Continue Reading

“विभाजन की त्रासदी से वैश्विक सराहना तक: सतीश कुमार छिब्बर की ‘स्वीट, बिटर, सोर’ बनी प्रेरणा की मिसाल”।

सतीश कुमार छिब्बर द्वारा ज़िंदगी के खट्टे मीठे अनुभवों पर लिखी पुस्तक “स्वीट, बिटर, सोर” वैश्विक स्तर पर सराहना बटोर रही है। इस पुस्तक में लेखक सतीश कुमार छिब्बर ने अपने जीवन में हुई सभी महत्वपूर्ण घटनाओं का विवरण विस्तार से दिया है। सात साल की उम्र में विभाजन की त्रासदी झेलने और अपने परिवार […]

Continue Reading

जीएसएम बैठक में विधवा पेंशन बढ़ाने का प्रस्ताव पारित एवं घोषित किए कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम

नई दिल्ली, 14 जून 2026 :- जनरल मोहयाल सभा (GMS) की मासिक मैनेजिंग कमेटी बैठक जीएमएस मुख्यालय में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में हाल ही में आयोजित तीन दिवसीय यूथ कैंप की सफलता तथा सभा की विभिन्न गतिविधियों और कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान यूथ कैंप पर आधारित एक […]

Continue Reading

श्री सत्य नारायण दत्ता (1929-2026) भावपूर्ण श्रद्धांजलि

दत्ता प्रेस के प्रबंध निदेशक तथा जनरल मोहयाल सभा (GMS) के पूर्व उपाध्यक्ष श्री सत्य नारायण दत्त का 27 अप्रैल 2026 को 99 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका जन्म 15 अगस्त 1926 को शिमला में हुआ था। वे अत्यंत विनम्र, परोपकारी और समाजसेवी व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने मोहयाल आश्रम हरिद्वार एवं […]

Continue Reading

मोहयाल आश्रम हरिद्वार : जहां सेवा, श्रद्धा और आत्मीयता का मिलता है अद्भुत संगम

जालंधर, (14 जून 2026) तीर्थ नगरी हरिद्वार स्थित मोहयाल आश्रम में 10 से 13 जून तक प्रवास करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यद्यपि यह मेरा पहला दौरा नहीं था, बल्कि पूर्व में भी अनेक बार सपरिवार यहां आने का अवसर मिला है, किंतु प्रत्येक यात्रा एक नई आध्यात्मिक अनुभूति और आत्मीयता का एहसास कराती है। मोहयाल […]

Continue Reading

कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान: ओंटारियो में भारतीय मूल के पुलिस अधिकारी तरुण बाली शहीद

ओंटारियो (कनाडा): कर्तव्यनिष्ठा, साहस और सेवा की मिसाल बने भारतीय मूल के ओंटारियो प्रांतीय पुलिस (OPP) अधिकारी तरुण बाली ने ड्यूटी के दौरान अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देकर पूरे भारतीय समुदाय और पुलिस जगत को शोक में डुबो दिया है। उनकी शहादत की खबर से कनाडा सहित भारत में भी गहरा दुःख व्याप्त है। […]

Continue Reading

दादी मथुरा जी के पावन स्थल पर 21 जून को लगेगा भव्य मेला (बाली जठेरे)

होशियारपुर :-   मोहयाल ब्राह्मण जाति बाली (गोत्र पराशर) के जठेरों के पावन स्थल मंदिर दादी मथुरा जी, गांव नंगल खुर्द, तहसील गढ़शंकर, जिला होशियारपुर (पंजाब) में 21 जून 2026 (रविवार) को श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ भव्य वार्षिक मेले का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार मेले में पंजाब सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी […]

Continue Reading

41वीं वैवाहिक वर्षगांठ बनी पारिवारिक मिलन और स्नेह का यादगार उत्सव

चंडीगढ़, 11 जून। राजीव विहार आर्मी सोसायटी, सेक्टर-13, चंडीगढ़ स्थित निवास पर श्री सुभाष  छिब्बर एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती आशा छिब्बर ने अपनी 41वीं वैवाहिक वर्षगांठ परिवारजनों के साथ हर्षोल्लास एवं आत्मीय वातावरण में मनाई। यह अवसर प्रेम, पारिवारिक एकता और आपसी स्नेह का सुंदर प्रतीक बन गया। इस विशेष अवसर पर परिवार के सभी […]

Continue Reading

मोहयाल विरासत की जीवंत मिसाल: श्रीमती कमलेश दत्ता का घर जाकर किया गया मातृशक्ति सम्मान

जालंधर( 11 जून 2026 ) जालंधर मोहयाल सभा के 75वें स्थापना वर्ष (डायमंड जुबली वर्ष) के उपलक्ष्य में भगवान परशुराम जयंती पर आयोजित विशेष समारोह के दौरान वरिष्ठ मोहयालजनों को सम्मानित करने की श्रृंखला में एक भावनात्मक और प्रेरणादायक अध्याय उस समय जुड़ा, जब सभा के प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ समाजसेवी एवं आदरणीय मातृशक्ति श्रीमती कमलेश […]

Continue Reading