जालंधर में 6 नवम्बर को आयोजित होने वाले मैट्रीमोनियल कम मोहयाल मिलन का कार्ड जारी

जालंधर मोहयाल सभा मोहयाल समाचार
Spread the love

जालंधर (संदीप छिब्बर) जालंधर मोहयाल सभा के कार्यकारणी सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक भाई मति दास छिब्बर मोहयाल भवन में हुई। इस बैठक में 6 नवम्बर को जालंधर में होने वाले मोहयाल मिलन (मोहयाल मेले) के बारे में विचार विमर्श किया गया। बैठक में जरनल सेक्टरी एस के दत्त ने आये हुए सभी सदस्यों का स्वागत किया और उन्हें कार्यक्र्म को सफल बनाने के लिए सुझाव देने के लिए आमंत्रित किया। मोहयाल मेले के बारे में जानकारी देते हुए सेक्टरी अशोक दत्ता ने बताया की 6 नवंबर को सुबह सब से पहले मोहयाल भवन का महूर्त किया जायेगा जिसमे विशेष रूप से जनरल मोहयाल सभा दिल्ली के प्रधान विनोद दत्त और वरिष्ठ उपप्रधान पी के दत्ता शामिल होंगे। तत्पश्चात रेड क्रॉस भवन लाजपत नगर जालंधर में मोहयाल मेले का आयोजन किया जायेगा जिसकी शुरुआत सुबह 10 बजे नाश्ते के बाद ध्वजारोहण के साथ होगी। उसके बाद मोहयाल बच्चो द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा तथा जालंधर मोहयाल सभा द्वारा समाज और बिरादरी के लिए किये जा रहे विभिन्न कार्यो की जानकारी दी जाएगी। इस मेले में शिक्षा तथा अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मोहयाल बच्चों को संमानित भी किया जायेगा तथा उन्हें करियर को सफल बनाने हेतु मार्गदर्शन भी दिया जायेगा। वरिष्ठ उप-प्रधान जी के बाली ने इस सम्मलेन के अन्य महत्वपूर्ण हिस्से के बारे में जानकारी देते हुए बताया की आज के दौर में सब से बड़ी समस्या अपनी बिरादरी में लड़के और लड़कियों के लिए रिश्ते तलाश करना है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस मेले में सही रिश्तो और कुंडली मिलान हेतु मैट्रिमोनियल सेशन को रखा गया है जिसको दिल्ली से विशेष रूप से पधार रही नीलिमा दत्ता मेहता (सचिव रिश्ते-नाते कमेटी जीएमएस ) संयोजक के रूप में आयोजित करेंगी। उनकी सहायता हेतु जालंधर मोहयाल सभा की महिला विंग से संयोजक सुमन छिब्बर और सह संयोजक वंदना छिब्बर एवं संगीता मोहन को जिम्मेवारी दी गयी। मंच संचालन के लिए संगठन सचिव संदीप छिब्बर और सचिव अशोक दत्ता को नियुक्त किया गया। स्वागत समिति के लिए सुनील दत्ता को प्रमुख बनाया गया जिन के साथ राजीव दत्ता और उकेश बक्शी सहायक के तौर पर साथ रहेंगे। कार्यक्रम में खान पान की व्यवस्था की जिम्मेवारी केशियर अशवनी मेहता जी को दी गयी तथा अनुशासन कमेटी का प्रमुख वरुण बाली को बनाया गया। डा. एम बी बाली, विजय छिब्बर और अशवनी दत्ता को आये हुए विशेष अतिथियों को रिसीव करने की जिम्मेवारी दी गयी। समृति चिन्ह बनाए की जिम्मेवारी सचिव अशोक दत्ता एवं संदीप छिब्बर संगठन सचिव को दी गई । इस कार्यक्रम को सफल बनाए के लिए सभी ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए तथा अपनी और से योगदान राशि भी दी। बैठक के अंत में मोहयाल सभा जालंधर के प्रधान नन्द लाल वैद ने कहा की उन्हें बड़ी ख़ुशी है की जनरल मोहयाल सभा दिल्ली ने जालंधर मोहयाल सभा को ऐसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम को आयोजन करने की जिम्मेवारी दी है और उनकी कार्यकारिणी के सभी सदस्य उसे सफल बनाने के लिए न सिर्फ रात दिन मेहनत कर रहे है बल्कि तन मन धन से सहयोग भी कर रहे है।

प्रधान नंद लाल वैद ने मोबाईल पर ऑनलाइन कार्ड जारी करते हुए सभी मोहयालों से अपील की इस आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने अपने क्षेत्र के मोहयाल भाई बहनों तक कार्ड फॉरवर्ड करें और फ़ोन पर बात करें 6 नवंबर दिन रविवार को रेड क्रास भवन ,लाजपत नगर में परिवार सहित पहुंचकर इस आयोजन में शामिल होने की अपील करें .

संदीप छिब्बर संगठन सचिव 9478743403

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *