जालंधर: साक्षी वैद, पुत्री नरेंद्र वैद एवं विभा वैद, ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा आयोजित स्टूडेंट एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 में सम्मान प्राप्त कर परिवार और संस्थान का नाम रोशन किया है।
साक्षी, जो वर्तमान में एमबीए फाइनल ईयर की छात्रा हैं, ने अपनी निरंतर मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर शैक्षणिक क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। उनकी इसी उत्कृष्ट प्रतिभा और समर्पण को देखते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया।
इस उपलब्धि से परिवार, शिक्षकों और संस्थान में खुशी और गर्व का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने साक्षी वैद के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
साक्षी की इस उपलब्धि ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि दृढ़ संकल्प, समर्पण और कठिन परिश्रम से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
मोहयाल मित्रम् परिवार की ओर से साक्षी वैद को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं।



