मोहयाल समाज का गौरव: अयान छिब्बर ने CBSE 10वीं में 96% अंक हासिल किए

मोहयाल समाचार सीबीएसई परिणाम: चमकते मोहयाल सितारे
Spread the love

जम्मू 17 अप्रैल 2026
मोहयाल समाज के लिए गर्व का क्षण तब आया जब अयान छिब्बर ने CBSE कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार 96% अंक प्राप्त कर अपने परिवार और समाज का नाम रोशन किया।
अयान, कर्नल यश छिब्बर और श्रीमती पूजा छिब्बर के सुपुत्र हैं। उनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि से परिवार में हर्ष का माहौल है। इस सफलता पर उनके दादा-दादी कर्नल डी.वी. छिब्बर एवं श्रीमती कंचन छिब्बर तथा नाना-नानी श्री तपेश दत्ता एवं श्रीमती विरता दत्ता ने विशेष खुशी जताई और अयान को आशीर्वाद दिया।
अयान की इस मेहनत और लगन ने यह सिद्ध कर दिया है कि दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे मोहयाल समाज को गौरवान्वित किया है।
समाचार: बालेश्वर बाली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *