दूरदराज़ द्राबा गांव के सान्यम दत्ता ने 92.2% अंक लेकर बढ़ाया मोहयाल समाज का मान

सीबीएसई परिणाम: चमकते मोहयाल सितारे
Spread the love

जम्मू-कश्मीर के जिला पुंछ के दूरदराज़ मोहयाल गांव द्राबा से एक गर्व का क्षण सामने आया है। सान्यम दत्ता, पुत्र श्री अनिल कुमार दत्ता एवं श्रीमती अंबालिका बाली, ने सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा में 92.2% अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है।

सान्यम, बख्शी ब्रिज मोहन दत्ता जी एवं श्रीमती किरण दत्ता जी के पोते हैं। सीमित संसाधनों और दूरस्थ क्षेत्र में रहते हुए भी उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और समर्पण से यह उपलब्धि प्राप्त कर यह साबित कर दिया कि कठिन परिस्थितियाँ भी सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकतीं।

इस उपलब्धि से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा मोहयाल समाज गौरवान्वित महसूस कर रहा है। सान्यम की इस सफलता ने क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत प्रदान किया है।

मोहयाल परिवार की ओर से सान्यम दत्ता को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की ।

समाचार:बालेश्वर बाली जम्मू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *