जम्मू के दक्ष बाली ने 10वीं सीबीएसई में 96.2% अंक लेकर परिवार का नाम किया रोशन

मोहयाल समाचार सीबीएसई परिणाम: चमकते मोहयाल सितारे
Spread the love

समाचार: 27 अप्रैल 2026
जम्मू के रिहाड़ी कॉलोनी निवासी दक्ष बाली ने सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा में 96.2% अंक प्राप्त कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम गर्व से ऊंचा किया है। दक्ष, रायजादा सुमित बाली और हीना बाली के सुपुत्र हैं तथा स्वर्गीय रायजादा. विजय कुमार बाली और श्रीमती कैलाश बाली के पोते हैं।
दक्ष की इस शानदार उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। दक्ष की सफलता से न केवल उनके माता-पिता बल्कि पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व की भावना देखी जा रही है।
दक्ष बाली ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से वह इस मुकाम तक पहुंचे। उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

समाचार : बालेश्वर बाली जम्मू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *