जीके बाली की दोहती : अस्मी ऋषि की शानदार सफलता, 98.6% अंक लेकर मोहयाल समाज का नाम रोशन

मोहयाल समाचार सीबीएसई परिणाम: चमकते मोहयाल सितारे
Spread the love

जालंधर/बरनाला, 17 अप्रैल:
मोहयाल समाज के लिए गर्व का क्षण है कि अस्मी ऋषि ने सीबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा 2026 में 98.6% अंक प्राप्त कर अपने परिवार और पूरे समाज का नाम रोशन किया है। वह सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल, बरनाला की मेधावी छात्रा रही हैं और अपनी निरंतर मेहनत व समर्पण से यह उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की है।
अस्मी ऋषि, जालंधर मोहयाल सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री जी. के. बाली की दोहती तथा मोहयाल महिला विंग की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती गीता बाली की नातिन हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे परिवार और समाज में खुशी की लहर है।
अस्मी के पिता डॉ. सुधीर ऋषि (MDS) इंटरनेशनल कांग्रेस ऑफ ओरल इम्प्लांटोलॉजी (USA) के फेलो हैं और आदेशन डेंटल कॉलेज, बठिंडा में प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। उनकी विशेषज्ञता डेंटल इम्प्लांट्स में है। वहीं उनकी माता डॉ. गोविना बाली ऋषि (MDS) ऑर्थोडॉन्टिक्स एवं डेंटोफेशियल ऑर्थोपेडिक्स की विशेषज्ञ हैं और दांतों में ब्रेसेस व अलाइनर्स लगाने में दक्ष हैं।
विशेष उल्लेखनीय है कि डॉ. गोविना बाली ऋषि ने विवाह के 13 वर्ष बाद, दो स्कूली बच्चों की जिम्मेदारियों के साथ अपनी एमडीएस की पढ़ाई पूरी कर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।
अस्मी ऋषि की इस उपलब्धि से पूरा मोहयाल समाज गौरवान्वित महसूस कर रहा है। मोहयाल मित्रम ने अस्मी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता उनके आने वाले जीवन की नई ऊंचाइयों की शुरुआत है।
समाज के विभिन्न वर्गों ने अस्मी और उनके परिवार को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

प्रस्तुति: अशोक दत्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *