एक परिवार, अनेक खुशियाँ—जालंधर मोहयाल सभा की मासिक बैठक रही यादगार

जालंधर मोहयाल सभा मोहयाल समाचार
Spread the love

जालंधर, 19 जुलाई। जालंधर मोहयाल सभा (रजि.) की मासिक बैठक भाई मतीदास छिब्बर मोहयाल भवन में उत्साह, अनुशासन एवं पारिवारिक वातावरण में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सभा के प्रधान श्री नंद लाल वैद ने की, जबकि संचालन सचिव अशोक दत्ता ने किया।

बैठक का शुभारंभ मोहयाल प्रार्थना से हुआ। महिला विंग की सदस्य श्रीमती संगीता मोहन, श्रीमती प्रवीण दत्ता, श्रीमती विशाखा दत्ता एवं श्रीमती नीरज दत्ता ने सामूहिक रूप से मोहयाल प्रार्थना को पढ़ा इसके उपरांत ‘बेस्ट व्हाट्सएप यूज़र ऑफ द मंथ’ के रूप में श्री अजय वैद तथा ‘मोहयाल ऑफ द मंथ’ के रूप में श्री सूरज बाली को बैज लगाकर सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्रीमती संगीता मोहन एवं श्रीमती नीरज दत्ता ने भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वहीं श्री विशाल मोहन मेहता ने मधुर फिल्मी गीत प्रस्तुत कर सभी का मनोरंजन किया। पलक और वेदिका दोनों बहनों ने “ऐ मालिक तेरे बंदे हम” गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर सभी की सराहना प्राप्त की। उनकी प्रतिभा से प्रभावित होकर श्री विजय छिब्बर उपाध्यक्ष ने ₹500 का प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया।

सभा की तीन वर्ष की सदस्यता प्राप्त करने पर श्री हरिकृष्ण बाली, श्री हरिन्द्र सिंह बख्शी एवं श्री विशाल मोहन मेहता को सप्तऋषियों का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं श्रीमती कमला वैद, श्री नंद लाल वैद तथा श्री एस.के. दत्ता ने अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कराया।

प्रधान श्री नंद लाल वैद ने अपने संबोधन में बताया कि स्वर्गीय रायजादा बी.डी. बाली स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट आगामी 2 से 4 अक्टूबर तक फरीदाबाद में आयोजित होगा। उन्होंने जालंधर की ओर से एक सशक्त टीम तैयार करने का आह्वान करते हुए कहा कि इसके लिए शीघ्र ही रूपरेखा तैयार की जाएगी।

महिला विंग के प्रस्ताव पर आगामी 16 अगस्त को तीज उत्सव तथा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह मोहयाल भवन में आयोजित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

सचिव अशोक दत्ता ने “आओ खुशियाँ मिल बाँटें” कार्यक्रम के अंतर्गत बताया कि श्रीमती अनीता वैद एवं श्री प्रदुम्न वैद अपने सुपुत्र हनी वैद के ऑस्ट्रेलिया में संपन्न विवाह की खुशी में बैठक उपरांत सभी सदस्यों के लिए विशेष हाई-टी का आयोजन कर रहे हैं। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने वैद परिवार को बधाई देते हुए नवविवाहित दंपति के सुखद एवं सफल वैवाहिक जीवन की मंगलकामनाएँ शुभकामनाएं दीं।

इसी कार्यक्रम के अंतर्गत श्री कीर्ति मेहता भिमवाल एवं श्री हरिन्द्र सिंह बख्शी ने संयुक्त रूप से जन्मदिन का केक काटकर अपनी खुशियाँ साझा कीं। उपस्थित सदस्यों ने जन्मदिन गीत गाकर उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

सह-वित्त सचिव श्री राजीव दत्ता ने जानकारी दी कि श्री मनोहर लाल मेहता, श्रीमती विशाखा दत्ता, श्रीमती प्रवीण दत्ता तथा श्रीमती कृष्णा मोहन ने सभा फंड में ₹500-₹500 का सहयोग प्रदान किया।

बैठक के समापन पर प्रधान श्री नंद लाल वैद ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मोहयाल सभा एक परिवार है, जहाँ एक-दूसरे की खुशियों में सहभागी बनना हमारी संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग है। उन्होंने वैद परिवार की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की।

बैठक के उपरांत वैद परिवार द्वारा आयोजित भव्य हाई-टी में समोसे, स्नैक्स, ढोकला, पिज़्ज़ा, रसमलाई एवं शीतल पेयों का सभी ने आनंद लिया। इस अवसर पर वैद परिवार ने सभा फंड  में ₹2,100 की धनराशि राशि भी भेंट की।

प्रस्तुति: संदीप छिब्बर संगठन सचिव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *