मोहयाल भवन यमुनानगर में जीएमएस दिल्ली अध्यक्ष विनोद दत्त का स्वागत, युवाओं के सम्मेलन का प्रस्ताव

मोहयाल सभा यमुनानगर मोहयाल समाचार
Spread the love

समाचार (8 मार्च 2026)
यमुनानगर। जनरल मोहयाल सभा दिल्ली के अध्यक्ष श्री विनोद दत्त ने मोहयाल भवन यमुनानगर का दौरा किया। इस अवसर पर मोहयाल सभा यमुनानगर के अध्यक्ष श्री विपिन मोहन, युवा अध्यक्ष एडवोकेट मोहित छिब्बर तथा वित्त सचिव श्री संजीव दत्ता ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
बैठक के दौरान मोहयाल भवन के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे गए, जिन्हें श्री विनोद दत्त ने सराहा। युवा अध्यक्ष मोहित छिब्बर ने आसपास की सभी मोहयाल सभाओं के युवाओं का संयुक्त सम्मेलन आयोजित करने का प्रस्ताव रखा, ताकि युवाओं को समाज से जोड़कर उनके भविष्य के प्रति प्रेरित किया जा सके।
श्री विनोद दत्त ने इस पहल की सराहना करते हुए आश्वासन दिया कि निकट भविष्य में ऐसा युवा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

(उपस्थित सभा सदस्यों के मध्य अध्यक्ष जीएमएस श्री विनोद दत्त एवं महिला विंग की सदस्यगण)

समाचार प्रस्तुति: पवन दत्ता, मोहयाल मित्रम् के मित्र द्वारा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.