“नशा छोड़ रक्तदान करें” — शिव मंदिर श्यामगढ़ में रक्तदान शिविर, 32 यूनिट रक्त संग्रह : बख्शी

मोहयाल समाचार लक्ष्य जनहित सोसाइटी करनाल
Spread the love

करनाल (8 मार्च 2026) लक्ष्य जनहित सोसायटी ने शिव मंदिर श्यामगढ़ के सहयोग से मंदिर प्रांगण में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया।

रक्त संग्रह के लिए लक्ष्य चैरिटेबल ब्लड सेंटर की टीम मौजूद रही। शिविर में 32 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया, जबकि 45 लोगों ने रक्तदान की इच्छा जताई।
सोसायटी के संस्थापक एवं डबल सेंचुरियन रक्तदाता दिनेश बक्शी ने “युवाओं को नशे से दूर रहकर रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि जैसे 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर वोटर कार्ड बनाने का उत्साह होता है, वैसे ही रक्तदान के प्रति भी जागरूकता और उत्साह होना चाहिए” उन्होंने कहा कि सड़कों पर खून बहाने से बेहतर है कि किसी जरूरतमंद की नसों में रक्त बहाया जाए और मानवता का रिश्ता बनाया जाए। उन्होंने युवाओं से प्लेटलेट्स डोनेशन के लिए भी आगे आने की अपील की।

समाचार प्रस्तुति: मोहयाल मित्रम्

मोहयाल मित्रम् हर उस मोहयालजन का समाचार प्रमुखता से प्रकाशित करता है जो मोहयाल समुदाय और जनहित कार्यों से अपना और अपने मोहयाल समुदाय की पहचान को बनाए रखने में कार्यशील है। आप या आपके आसपास उन मोहयालजनों को प्रोत्साहित करने हेतु समाचार भेज सकते जिनके द्वारा किए जा रहे समाजिक, धार्मिक और स्वच्छ राजनीति में सक्रिय हैं जिस से समुदाय की पहचान स्थापित होती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.