दिनेश बख्शी ने किया 104 वां प्लेटलेट्स डोनेशन, 138 बार कर चुके हैं रक्तदान

मोहयाल समाचार लक्ष्य जनहित सोसाइटी करनाल
Spread the love

करनाल, 6 मार्च।
समाजसेवी और लक्ष्य जनहित सोसाइटी के संस्थापक दिनेश बक्शी ने करनाल के एक नर्सिंग होम में भर्ती महिला मरीज की जान बचाने के लिए अपना 104वां प्लेटलेट्स डोनेशन किया। मरीज के प्लेटलेट्स मात्र 3000 रह जाने पर उन्होंने तुरंत आगे आकर प्लेटलेट्स दान किए।
दिनेश बक्शी अब तक 138 बार रक्तदान कर चुके हैं और उनके इस सेवा कार्य के लिए उन्हें महामहिम राज्यपाल सहित जिला प्रशासन द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।
उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि नशे से दूर रहें और रक्तदान को अपनी आदत बनाएं, क्योंकि रक्तदान से कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। अस्पताल प्रशासन और मरीज के परिजनों ने उनके इस सराहनीय कदम के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.