मोहयाल आश्रम हरिद्वार में जीएमएस की बैठक शुरू, ध्वजारोहण के साथ हुआ शुभारंभ: वरूण बाली

मोहयाल समाचार
Spread the love

हरिद्वार (7 मार्च 2026)
मोहयाल आश्रम हरिद्वार में जनरल मोहयाल सभा (जीएमएस) द्वारा मान्यता प्राप्त विभिन्न सभाओं के अध्यक्षों और सचिवों की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को गरिमामय वातावरण में शुरू हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ जीएमएस के अध्यक्ष विनोद कुमार दत्त और वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहयाल रत्न पी.के. दत्ता द्वारा मोहयाल ध्वजारोहण कर किया गया। इसके पश्चात उपस्थित सदस्यों ने सामूहिक रूप से मोहयाल प्रार्थना का पाठ किया

मोहयाल स्कूल हरिद्वार के बच्चों ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आध्यात्मिक रंग प्रदान किया। वहीं स्वर्गीय रायजादा बी.डी. बाली (मोहयाल रत्न) की स्मृति को नमन करते हुए उन्हें पुष्पमालाएं अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
बैठक में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए अध्यक्षों और सचिवों को अपने विचार रखने का अवसर दिया जाएगा। साथ ही मोहयाल समाज में एकता, भाईचारे और संगठन को और मजबूत बनाने को लेकर चर्चा होगी। इस दौरान जनरल मोहयाल सभा द्वारा भविष्य की योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी भी साझा की जाएगी।
बैठक को मोहयाल समाज के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

समाचार प्रस्तुति: वरूण बाली

Leave a Reply

Your email address will not be published.