वृंदावन के मोहयाल आश्रम में धूमधाम से मनाई गई होली

मोहयाल भवन मोहयाल समाचार
Spread the love

वृंदावन। राधा-कृष्ण की लीला स्थली वृंदावन स्थित मोहयाल आश्रम में रंगों का पावन पर्व होली बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन जीएमएस के उपाध्यक्ष एवं फरीदाबाद मोहयाल सभा के अध्यक्ष श्री रमेश दत्ता तथा श्रीमती सुमन दत्ता के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर ब्रिगेडियर रमेश छिब्बर, ब्रिगेडियर एस.के. छिब्बर (नोएडा), श्रीमती रेनू छिब्बर (नोएडा), श्री अशोक बाली (होशियारपुर), श्रीमती रेनू बाली (होशियारपुर), श्री संजीव छिब्बर, श्री बृज मोहन (आगरा), ध्रुव दत्ता (फरीदाबाद), आश्रम के प्रबंधक अर्नव दत्ता, शुभम गुप्ता तथा पंडित आनंद शास्त्री सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। भजन-कीर्तन और होली गीतों के साथ उत्सव का आनंद लिया गया। आश्रम के कर्मचारियों और उपस्थित लोगों के सहयोग से कार्यक्रम को यादगार बनाया गया।

समाचार प्रस्तुति: मोहयाल मित्रम्

Leave a Reply

Your email address will not be published.