मोहयाल समाज के गौरव: अमेरिका में भव्य रूप से मनाई गई सचिन- मोनिका छिब्बर की शादी की सिल्वर जुबली

मोहयाल समाचार शादी की सालगिरह
Spread the love

जालंधर मोहयाल सभा के सक्रिय और सहयोगी सदस्य सतीश कुमार छिब्बर जिन्होंने जालंधर की यूथ मोहयाल सभा के गठन और गतिविधियों में अभूतपूर्व योगदान दिया था, अभी अमेरिका में भी विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में भाग लेते रहते है। उनके सपुत्र सचिन छिब्बर अमेरिका के नागरिक है और एक प्रतष्ठित कम्पनी में चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर के पद पर आसीन है। सचिन छिब्बर और उनकी सुपत्नी मोनिका छिब्बर की शादी की सिल्वर जुबली (25 वर्ष) का आयोजन अमेरिका में कैलिफ़ोर्निया में धूमधाम से किया गया।

इस अवसर पर परिवार के निकट सम्बन्धियों और मेहमानों ने अपनी उपस्थिति से इस आयोजन को यादगार बना दिया। इस अवसर पर सतीश कुमार छिब्बर ने सचिन और मोनिका छिब्बर को आशीर्वाद देते हुए कहा कि उन्हें बहुत ख़ुशी है कि उनके बेटे सचिन छिब्बर ने भारतीय परम्पराओं और संस्कृति को विदेश में भी जिंदा रखा है और इस भव्य स्तर पर ऐसे कार्यक्रम का आयोजन किया है जिसमें सभी लोग हिन्दू मान्यतायों और गौरवपूर्ण रस्मों रिवायतों को अनुभव कर सके। इस अवसर पर सचिन छिब्बर के भाई जालंधर मोहयाल सभा के संगठन सचिव संदीप छिब्बर ने भी सचिन और मोनिका छिब्बर को एक भावपूर्ण कविता के माध्यम से बधाई दी। जालंधर मोहयाल सभा के प्रधान नन्द लाल वैद, अशोक दत्ता, अश्वनी मेहता तथा अन्य सदस्यों ने भी उन्हें बधाई सन्देश भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *