“सुरों में युवा मोहयाल की पहचान: एडवोकेट परम राय मेहता का नया गीत ‘आफ्टर यूं’”

मोहयाल समाचार
Spread the love

खन्ना (16 फरवरी 2026) एडवोकेट राजीव राय मेहता के सुपुत्र, युवा एवं प्रतिभाशाली एडवोकेट परम राय मेहता ने सृजनात्मकता की नई मिसाल पेश करते हुए अपना नया गीत “आफ्टर यूं” स्वयं लिखा, संगीतबद्ध किया और अपनी मधुर आवाज़ में गाया है। यह गीत भावनाओं, संवेदनाओं और युवा सोच का सुंदर संगम है, जो श्रोताओं के दिल को छू जाता है।
परम राय मेहता का यह प्रयास न केवल उनकी बहुआयामी प्रतिभा को दर्शाता है, बल्कि यह भी सिद्ध करता है कि आज का युवा वर्ग अपनी व्यस्त पेशेवर ज़िंदगी के साथ-साथ कला और संस्कृति को भी पूरे समर्पण से आगे बढ़ा रहा है।

मोहयाल मित्रम् के सभी सम्मानित सदस्यों एवं मित्रजनों से विनम्र आग्रह है कि इस गीत को अवश्य सुनें और इसे अधिक से अधिक साझा कर युवा कलाकार को प्रोत्साहित करें। साथ ही, गीत सुनकर अपने आशीर्वाद और शुभकामनाएं कमेंट्स बॉक्स में अवश्य लिखें, ताकि आपका स्नेह और प्रेरणा परम राय मेहता को आगे और बेहतर सृजन के लिए प्रेरित कर सके।
आइए, मिलकर अपने समाज की उभरती प्रतिभाओं का उत्साह बढ़ाएं और सुरों की इस सुंदर यात्रा का हिस्सा बनें।

अशोक दत्ता संपादक मोहयाल मित्रम्

Leave a Reply

Your email address will not be published.