इंडियन होटल मैनेजमेंट भोपाल में यौन उत्पीड़न रोकथाम पर कार्यशाला:शिखा छिब्बर

मोहयाल समाचार
Spread the love

इंडियन होटल मैनेजमेंट भोपाल में यौन उत्पीड़न रोकथाम पर कार्यशाला:शिखा छिब्बर ने पॉश एक्ट में महिला के अधिकारों की दी जानकारी

इंडियन होटल मैनेजमेंट भोपाल के छात्रों और स्टाफ की जागरूकता के लिए कामकाजी महिलाओं के कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकथाम कानून 2013 पर आधारित कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें विशेषज्ञ अधिवक्ता जीके छिब्बर, सामाजिक कार्यकर्ता माही भजनी, मास्टर ट्रेनर शिखा छिब्बर ने विस्तार से महिला अधिकारों पर चर्चा की।

शिखा छिब्बर ने पॉश एक्ट में महिला के अधिकारों पर पीपीटी यौन उत्पीड़न के प्रकार, पुरूष मानसिकता कार्यस्थल पर सावधानियां, शिकायत, आंतरिक समिति और नियोजक के दायित्व पर छात्रों से संवाद करते हुए समझाया। पाँश एक्ट 2013 पर.नियमित कार्यशाला आयोजित कर जागरूक करना जरुरी हैं।
यह कानून कामकाजी महिलाओं के कार्यस्थल पर सुरक्षा और संरक्षण का श्रेष्ठ विधान है होटल उद्योग के छात्र- छात्रों के लिए इस कानून का प्रशिक्षण बहुत जरूरी हैं।
आभार तरू सक्सेना ने व्यक्त किया।

समाचार : जीके छिब्बर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *