श्रध्दांजली : कर्मयोगी वरिष्ठ मोहयाल विश्वामित्र दत्ता

श्रद्धांजलि
Spread the love

जालंधर 12 जनवरी : जालंधर मोहयाल सभा के वरिष्ठ सदस्य मार्ग दर्शक वीएम दत्ता निवासी 377- लाजपत नगर ,1 दिसंबर को अपनी संसारिक यात्रा पूर्ण करतें हुए परलोक सिधार गए।
श्रध्दांजली एवं अन्तिम प्रार्थना स्थानीय गीता मंदिर में ता. 11 दिसंबर 2023 को हुई। जिसमें बड़ी संख्या में संगे संबंधियों के अलावा मोहयाल समुदाय से संबंधित सदस्य और समाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों के अतिरिक्त राजनैतिक पार्टियों के प्रमुख श्रध्दांजली /अन्तिम प्रार्थना में उपस्थित हो कर दत्ता जी को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया और उनके व्यक्तित्व के बारे बताया।
जालंधर नगर के प्रतिष्ठित दत्ता परिवार की पहचान धार्मिक, समाज और राजनैतिक क्षेत्र में स्थापित हैं।
आपकी जानकारी के लिए : वीएम दत्ता के दो बेटे और एक बेटी है। बड़ा बेटा विक्रम दत्ता बहू मिशेल दत्ता अमेरिका में रहतें हैं।
छोटा बेटा जतिंदर दत्ता, बेटी संगीता बाली और दामाद संजीव बाली।पोते सिध्दार्थ बाली,शौर्य बाली और उनकी पत्नी सुप्रिया बाली,डेविड दत्ता और पोती संगीता दत्ता, प्रियंका दत्ता और परदोहती तेशा बाली ।दत्ता जी के दो छोटे भाई कैप्टन सुदेश दत्ता जालंधर में और मेजर सतीश दत्ता विदेश में हैं।
दत्ता जी ने फिरोजपुर शहर के देवराज कालेज से ग्रेजुएशन करने के बाद हाईकोर्ट शिमला में नौकरी के दौरान मिस्टर शिमला प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और विजेता घोषित होने पर ,खेल के प्रति रूचि बढ़ी और नौकरी छोड़ कर फिर फिजिकल एजुकेशन में डिग्री प्राप्त की।गर्वनमेंट कालेज में नौकरी करतें हुए इतिहास में स्नातकोत्तर किया।
निदेशक शरीरिक शिक्षा रहते हुए लगभग 35 वर्ष रोहतक में बिताए। दत्ता जी ईमानदारी और सादगी में विश्वास रखते थे उन्होंने कड़ी मेहनत से कुश्ती में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा इसके साथ ही जिम्नास्टिक में भी हरियाणा प्रदेश की पहचान राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाई।
खेल के प्रति समर्पित दत्ता जी को रेसलिंग फडरेशन आफँ इंडिया के महासचिव रहते हुए ओलंपिक खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों में अंपायरिंग की टोक्यो, मैक्सिको जैसे विभिन्न देशों में महासचिव के रूप में लगभग 34वर्षों का लम्बा कार्यकाल रहा।
जर्मनी, कनाडा, स्पेन, कोरिया, अमेरिका, आस्ट्रेलिया, चीन, मलेशिया, यूके, जकार्ता, बैंकांक, ईरान, पाकिस्तान, स्काँटलैड,माँस्को,थाईलैंड आदि

दत्ता परिवार: विभाजन के बाद सात भाईयों और दो बहनों का बड़ा परिवार था। बड़े भाई स्वंतत्रता सेनानी वैद ओम् प्रकाश दत्त भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए उन्होंने कांग्रेस के करतार हैनरी को हराकर रिकार्ड बनाया था।

तीन भाई भारतीय सेना में और दो भाई रेलवे विभाग में (केदारनाथ दत्ता रेलवे लोको विभाग के वरिष्ठ लोको अधिकारी और वेद प्रकाश दत्ता स्टेशन सुपरिटेंडेंट रिटायर्ड हुए )

सेवानिवृत्त के बाद : दत्ता जी अपने भाईयों और उनके परिवार के प्रति प्रेम के कारण रोहतक से जालंधर आ गए थे । यहां आकर जालंधर मोहयाल सभा की सदस्यता ग्रहण करके सभाकी बैठकों में अपने भाई कैप्टन एसके दत्ता के साथ आते और सभा के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत बनाने के सुझाव देतें थे।इनके मार्गदर्शन पर चलते हुए सभा का संगठन मजबूत बना। दत्ता जी की स्मृति सदैव बनी रहेंगी।
परिवार की ओर से अनेक धार्मिक व समाजिक संस्थाओं कों दान सरूप धनराशि भेंट की गई वहीं जनरल मोहयाल सभा GMS को 3000/-रूपयें और जालंधर मोहयाल सभा को 2000/-रूपये विधवा राहत फंड में दत्ता परिवार की ओर से भेंट किए गये।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *