जालंधर मूल के सचिन छिब्बर बने चीफ़ टेक्नोलॉजी आफिसर

मोहयाल समाचार
Spread the love

जालंधर मूल के सचिन छिब्बर को अमेरिका की स्पेक्ट्रम क्षेत्र की अग्रणी कंपनी लिगादो नेटवर्क द्वारा कम्पनी का चीफ़ टेक्नोलॉजी आफिसर ( मुख्य तकनीकी अधिकारी) नियुक्त किया गया। जालंधर के ही रीजनल इंजीनियरिंग कालेज से बी. टेक और अमेरिका में एम बी ए करने के बाद आर एफ टेक्नोलॉजी में माहिर सचिन छिब्बर पिछले 23 वर्षों से अमेरिका में रह रहें हैं और अब वहां के नागरिक हैं। उन्हें स्पेक्ट्रम के क्षेत्र

में अभूतपूर्व कार्य और रिसर्च करने के लिए कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है। जालंधर से विशेष लगाव रखने वाले सचिन छिब्बर काफी समय पहले जालंधरी.काम नाम से वेबसाइट भी प्रारम्भ कर चुके हैं तथा जालंधर की विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के साथ सामाजिक कार्यों में, विशेषतः गरीब बच्चों की पढ़ाई और खेलों के प्रति प्रोत्साहन मेंहाेते रहे हैं। जालंधर के मोहयाल भवन के निर्माण में भी छिब्बर परिवार का विशेष योगदान रहा है ऱ। सचिन जालंधर मोहयाल सभा के पूर्व यूथ प्रधान तथा अब संगठन मंत्री संदीप छिब्बर के छोटे भाई है तथा मोहयालियत और मोहयाल सभा से बचपन से जुड़े हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *